विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2021

दिल्ली एयरपोर्ट पर जब्त की गई शैंपू और हेयर कलर की बोतलों में 53 करोड़ की हेरोइन

अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दो यात्री अफगान नागरिक हैं, जो दुबई के रास्ते तेहरान से भारत आए थे. अधिकारियों ने बताया कि दोनों अफगानी नागरिक कम से कम 30 बोतल हेयर कलर और दो बोतल शैंपू में ड्रग्स छिपाकर तस्करी करना चाह रहे थे.

दिल्ली एयरपोर्ट पर जब्त की गई शैंपू और हेयर कलर की बोतलों में 53 करोड़ की हेरोइन
हेयर कलर और शैंपू की बोतलों में हेरोइन भरकर तस्करी करना चाह रहे थे.
नई दिल्ली:

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रविवार को दो यात्रियों के पास से करीब आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 53 करोड़ रुपये आंकी गई है. अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दो यात्री अफगान नागरिक हैं, जो दुबई के रास्ते तेहरान से भारत आए थे. अधिकारियों ने बताया कि दोनों अफगानी नागरिक कम से कम 30 बोतल हेयर कलर और दो बोतल शैंपू में ड्रग्स छिपाकर तस्करी करना चाह रहे थे.

अधिकारियों ने कहा कि हाल के दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने इस साल दिसंबर 2020 और जून के बीच 600 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त की है. उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 14 मामलों में 18 विदेशियों और दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IGI Airport At Delhi, Heroin Seized At Delhi Airport, Drugs Smuggling In Delhi, Custom Officers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com