विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2011

हेमा मालिनी कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार होंगी

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा की नेता हेमामालिनी का राज्यसभा में दोबारा आना लगभग तय है। इस बार वह कर्नाटक से उम्मीदवार होंगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेल्लारी: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता हेमामालिनी का राज्यसभा में दोबारा आना लगभग तय है। इस बार वह कर्नाटक से उम्मीदवार होंगी। इसके पहले वर्ष 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।  भाजपा ने शुक्रवार देर रात नई दिल्ली में अभिनेत्री को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। इसके लिए तीन मार्च को चुनाव होगा। कर्नाटक से इस सीट के लिए कई उम्मीदवार मैदान में थे। हेमामालिनी को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाए जाने पर मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने शनिवार को इस बात से इंकार किया कि इसे लेकर भाजपा प्रदेश इकाई में कोई असंतोष है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, "पार्टी में कोई असंतोष नहीं है। पार्टी के आलाकमान ने निर्णय लिया है और हम सभी उस निर्णय से बंधे हैं।" ज्ञात हो कि मीडिया में इस तरह की रिपोर्टें आने के बाद कि येदियुरप्पा इस सीट पर अपने भरोसेमंद और भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. धनंजय कुमार को खड़ा करना चाहते हैं, उन्होंने इसका खंडन किया है। कर्नाटक में राज्यसभा की यह सीट जनता दल (सेक्युलर) के नेता एमवी राजशेखर मूर्ति के निधन हो जाने पर रिक्त हुई है। मूर्ति का निधन गत पांच दिसम्बर को हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हेमा मालिनी, कर्नाटक, राज्यसभा, उम्मीदवार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com