मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने कहा कि विदर्भ क्षेत्र में अगले 48 घंटों के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट'' (भारी से बहुत भारी वर्षा का संकेत) जारी किया गया है. पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ में अगले 24 घंटों में आंधी के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है.
आईएमडी(मुंबई) के उपमहानिदेशक के एस होसलिकर ने ट्वीट किया,‘‘कल भी रुख इसी तरह का होगा। विदर्भ में अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इससे पहले, मुंबई और ठाणे में पिछले 24 घंटों में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी से मध्यम बारिश दर्ज हुई. विभाग के अनुसार, रायगढ़ जिले से सटे माथेरान वेधशाला में इस अवधि में 122.20 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
मौसम विभाग ने कहा कि रायगढ़ जिले के अलीबाग मौसम केंद्र में 49 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि तटीय कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरी जिले में 83.6 मिमी बारिश हुई. पालघर जिले में दहानू वेधशाला में 67.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो में 63.2 मिमी वर्षा और सांताक्रूज वेधशाला में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा कि ठाणे बेलापुर औद्योगिक संघ के मौसम केंद्र ने 60 मिमी वर्षा दर्ज की.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं