उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में डेंगू से 50 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां भेजा था. मंत्रालय सूत्रों के अनुसार टीम ने कहा है कि फिरोजाबाद में डेंगू का ही कहर है. सूत्रों के मुताबिक, फिरोजाबाद में अब तक के सैंपल की जांच के हिसाब से Dengue Outbreak है.
केंद्र की टीम फिलहाल फिरोजाबाद में ही है. ये टीम सोमवार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगी. फिरोजाबाद और आसपास से अब तक करीब 200 सैंपल लिए गए हैं. इनमें 100 से ज़्यादा सैंपल में डेंगू की पुष्टि हुई है. कुछ सैंपल्स में स्क्रब टाइफस (Scrub Typhus) के भी मामले मिले हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्क्रब टाइफस बीमारी ये बैक्टीरिया से होती है. मकड़ी जैसे छोटे जीव (mite/ छग्गर),जो झाड़ियों में पाया जाता है, के काटने से भी स्क्रब टाइफस होता है. एनसीडीसी (NCDC) की टीम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को भेजी थी. इसमें Vector Borne Disease के जानकर और Entomologist हैं.
फिरोजाबाद में पिछले कुछ दिनों में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत रहस्यमयी बुखार से हो चुकी है. इस बीमारी में पहले बच्चों के पेट में दर्द होता है, फिर बुखार आता है और प्लेटलेट्स अचानक तेजी से गिरता है. इसके बाद 2-3 दिनों में ही बच्चों की मौत हो जा रही है.
फिरोजाबाद के डीएम ने शहर में एक महीने के लिए कूलर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. विशेषज्ञों ने जांच में पाया है कि वहां कूलर के पानी में बहुत ही खतरनाक रक्तस्रावी डेंगू की प्रजाति से बीमारी फैली है. इस डेंगू में बच्चों की प्लेटलेट्स बहुत जल्दी कम हो जाती हैं, जिनसे उनकी मौत हो जाती है.
- - ये भी पढ़ें - -
* UP वायरल की चपेट में : फिरोजाबाद में खतरनाक डेंगू का कहर, कूलर चलाने पर लगाई गई रोक
* उत्तर प्रदेश: मथुरा में 'बुखार' के कारण 15 दिनों में 14 लोगों की मौत
* प्रियंका गांधी वाड्रा ने फिरोजाबाद व अन्य जिलों में बुखार से मौतों पर जताई चिंता, यूपी सरकार पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं