देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फ्लाइट्स और एयरपोर्ट्स पर भी सुरक्षा एहतियात को बढ़ाया जा रहा है. कोविड गाइडलाइंस को देखते हुए अब और भी सख्ती दिखाई जा रही है. केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अब अगर यात्री कोविड-19 गाइडलाइंस और SOPs का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें 'नो-फ्लाई' लिस्ट में डाल दिया जाएगा, एयरपोर्ट अथॉरिटीज़ को इसे लेकर निर्देश जारी किया गया है.
न्यूज एजेंसी ANI से हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 'हम कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में जीत सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही के चलते हमें दिक्कत हो रही है. Directorate General of Civil Aviation (DGCA) को इस पर सख्ती बरतने को कहा गया है.' उन्होंने कहा, 'कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं, हम कोविड-19 से जुड़ी गाइ़डलाइंस और एसओपी जारी कर सकते हैं. हमने लोगों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालना शुरू कर दिया है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि अगर आप एयर ट्रैवल की दूसरे साधनों, जैसे कि बस और ट्रेन से यात्रा की तुलना करें तो एयर ट्रैवल कहीं ज्यादा सुरक्षित है.
यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट जज ने फ्लाइट में देखे खतरनाक हालात, फिर कोर्ट में कोरोना को लेकर दिया सख्त आदेश
उन्होंने उड़ान (UDAN-Ude Desh ka Aam Naagrik) स्कीम को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस स्कीम से कनेक्टिविटी और फ्लाइट अफोर्ड करने की क्षमता बढ़ी है. इसके तहत अलग-अलग बैंड्स में किराया है. जो सबसे सस्ता बैंड है, उसमें यात्रियों को ट्रेन के लोअर क्लास एसी कार से थोड़ा ही ज्यादा पैसे खर्च करने हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को विश्वास है कि उड़ान स्कीम को बड़ी सफलता मिलेगी.
बता दें कि देश में पिछले दो हफ्तों में भयानक तेजी से कोरोना के मामले बढ़े हैं. शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 59,118 नए कोविड के मामले सामने आए हैं और इस दौरान कुल 257 मरीजों की मौत हुई है. 18 अक्टूबर के बाद एक दिन में सामने आने वाले मामलों की यह सबसे ज्यादा संख्या है. 18 अक्टूबर को 61,871 केस दर्ज किए गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं