विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2021

भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जाएगा ये स्टेशन

भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हामी भर दी है. इस संबंध में  केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा गया था. जिसपर भारत सरकार ने कोई आपत्ति व्यक्त नहीं की है.

हबीबगंज : शिवराज सिंह चौहान ने रानी कमलापति को गोंड समाज की शान बताया.
भोपाल:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि भोपाल में "सबसे आधुनिक" हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'गोंड रानी' रानी कमलापति के नाम पर रखा गया है और उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. चौहान ने रानी कमलापति को गोंड समुदाय का गौरव और भोपाल की अंतिम हिन्दू रानी बताया, जिनका साम्राज्य अफगान सेनापति दोस्त मोहम्मद ने धोखे से हड़प लिया था.

आधुनिक हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं के साथ तैयार किए गए इस स्टेशन को पीएम मोदी 15 नवंबर को बदले हुए नाम के साथ रेलवे स्टेशन को जनता को समर्पित करने वाले हैं. पीएम मोदी आदिवासी आइकन और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की याद में "जनजातीय गौरव दिवस" पर मध्यप्रदेश की राजधानी का दौरा करने वाले हैं.

8t2sil6o

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि मध्यप्रदेश के लोग हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर भोपाल की 'गोंड रानी' रानी कमलापति के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन का नाम गोंड रानी के नाम पर रख कर आदिवासियों का गौरव बढ़ाया है.

सीएम शिवराज ने कहा, "रानी कमलापति गोंड समुदाय का गौरव हैं और भोपाल की अंतिम हिंदू रानी हैं. उनके राज्य को अफगान कमांडर दोस्त मोहम्मद ने एक साजिश के तहत छल से हड़प लिया था. जब उन्होंने देखा कि जीत संभव नहीं है, तो उन्होंने अपना सम्मान बचाने के लिए "जल जौहर" (आत्महत्या करने की एक प्रथा) किया."

उन्होंने कहा कि रानी कमलापति के बेटे नवल शाह की भोपाल के एक हिस्से लालघाटी में हत्या कर दी गई थी. मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अपग्रेड किए गए हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए कहा था. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, "वह भोपाल की अंतिम हिंदू रानी थीं. हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर 'रानी कमलापति' रखा गया है. यह मेरे लिए बहुत संतोष और खुशी की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूं."

रानी का किला सालों से दुर्दशा का शिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Habibganj Railway Station,  Rani Kamalapati, MP NEWS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com