विज्ञापन

बजता रहा अलार्म और दुकान लूटते रहे चोर... कटनी में रात भर में 15 करोड़ के जेवर चोरी, किसी को भनक तक नहीं लगी

कटनी में एक ज्वैलरी के शोरूम में चोरों ने दीवार तोड़कर करोड़ों रुपये की ज्वैलरी चुरा ली. सुबह मैनेजर ने जब दुकान खोली तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और जेवर गायब थे.

बजता रहा अलार्म और दुकान लूटते रहे चोर... कटनी में रात भर में 15 करोड़ के जेवर चोरी, किसी को भनक तक नहीं लगी
शटर खोला तो अंदर से दुकान पूरी अस्त-व्यस्त थी.
NDTV
कटनी:

मध्य प्रदेश के कटनी में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं. कुछ चोरों ने रात के अंधेरे में दीवार तोड़कर ज्वैलरी की पूरी दुकान लूट ली. चोरों ने 10 से 15 करोड़ रुपये की ज्वैलरी साफ कर दी. चोरी के बाद चोर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां का है, जहां चोरों ने किसना ज्वैलर्स में करोड़ों के जेवरों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

चोरी की सूचना पर मौके पर एसपी अभिनय विश्वकर्मा सहित पुलिस बल और फोरेंसिक की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है. चोरों ने किसना ज्वैलर्स के शो रूम के पीछे से दीवार तोड़कर चोरी की है.

चोरों ने पूरी दुकान साफ कर दी!

किसना ज्वैलर्स के संचालक मोहन बजाज ने बताया कि हादसा जो हुआ है, चोरों ने पूरी दुकान साफ कर दी है. आज सुबह 11 बजे जब मैनेजर ने दुकान खोली तो अंदर पूरा सामान अस्त-व्यस्त नजर आया और जेवर गायब था. उन्होंने इसकी सूचना हमें दी और हमने पुलिस को सूचना दी है.

दुकान के सामने शटर लगा हुआ था, इसमें पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की गई है. दुकान में करीब 12 से 15 करोड़ के जेवर रखे थे जो पूरी तरह गायब हैं. 

उन्होंने बताया कि किसना ज्वैलर्स अपनी हर बिक्री का हिसाब-किताब ऑनलाइन रखता है, इसलिए सब कंप्यूटर में फीड है.

बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर सेंसर लगे हुए थे. जब चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे तो अलार्म भी बजने लगा है. हैरान करने वाली बात है कि बाहर गार्ड तैनात था लेकिन उसे अलार्म सुनाई तक नहीं दिया और चोर जेवर लूटकर भाग गए.

Latest and Breaking News on NDTV

पीछे खदान और कब्रिस्तान, वहीं से घुसे चोर

वहीं, मौके पर पहुंचे एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें किसना ज्वैलर्स जो बरगवां में स्थित है, यहां चोरी की सूचना मिली थी. यहां पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड के माध्यम से जांच की जा रही है. 

उन्होंने बताया कि शोरूम के पीछे खाली पड़ा है. पीछे खदान और कब्रिस्तान है. पीछे से दीवार तोड़कर चोरी की गई है.

शोरूम मालिक के अनुसार 10 से 15 करोड़ से ज्यादा का माल गायब हुआ है. पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से और अन्य माध्यमों से चोरों की तलाश में जुटी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, MP News, Katni News, Jewellery Shop Loot, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com