नागर विमानन मंत्रालय ने राकेश झुनझुनवाला समर्थित नई एयरलाइन ''आकाश एयर'' के भारत में परिचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया है. कंपनी के एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी. होल्डिंग कंपनी, एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि नई एयरलाइन का लक्ष्य वर्ष 2022 की गर्मियों तक परिचालन शुरू करने का है. आकाश एयर को दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ विनय दुबे का समर्थन प्राप्त है.
बयान में आकाश एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी- दुबे के हवाले से कहा गया है, ‘‘हम नागर विमानन मंत्रालय द्वारा दिए गए समर्थन और एनओसी को लेकर बेहद खुश और आभारी हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘हम आकाश एयर को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए आवश्यक सभी नियमों के अनुपालनों को लेकर नियामकीय प्राधिकरणों के साथ काम करना जारी रखेंगे.''
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
आकाश एयर के निदेशक मंडल में इंडिगो के पूर्व अध्यक्ष आदित्य घोष भी हैं. एयरलाइन की योजना अगले चार वर्षों में लगभग 70 विमानों के परिचालन की है. एयरबस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी क्रिश्चियन शेरेर ने पिछले हफ्ते पीटीआई-भाषा को बताया था कि एयरबस एक विमान खरीद सौदे के लिए आकाश के साथ बातचीत कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर को भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में बहुत आशावादी दृष्टिकोण रखने वाले झुनझुनवाला से मुलाकात की थी. मोदी ने ट्वीट किया था, ‘‘अपने आप में अनोखे राकेश झुनझुनवाला से मिलकर खुशी हुई... जीवंत, व्यावहारिक और भारत को लेकर बहुत आशावादी.''
आठ अक्टूबर को एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर, झुनझुनवाला ने ज्यादा कुछ बताए बिना कहा था कि उन्होंने अर्थव्यवस्था के बारे में बात की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं