पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा (प्रतीकात्मक फोटो)
- 149 नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केंद्रों की घोषणा की
- पूर्वोत्तर राज्यों को प्राथमिकता दी गई.
- पासपोर्ट के आवेदन के लिए निकटता सबसे बड़ी बाधा
नई दिल्ली:
अब संभव है कि आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए अधिक दूर नहीं जाना पड़े, क्योंकि सरकार 50 किलोमीटर के दायरे में पासपोर्ट केंद्र खोलने की योजना लेकर आई है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को 149 नए पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) शुरू करने की घोषणा की. ये विदेश मंत्रालय की ओर से पहले चरण में घोषित 86 पीओपीएसके के अतिरिक्त होंगे. यह विदेश मंत्रालय और डाक विभाग की ओर से संयुक्त रूप से शुरू की गई एक पहल है. सुषमा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद राजग सरकार ने 16 पासपोर्ट सेवा केंद्र भी खोले हैं और इसमें पूर्वोत्तर राज्यों को प्राथमिकता दी गई.
उन्होंने कहा कि मई 2014 में सत्ता में आने के बाद से राजग सरकार ने कुल मिलाकर 251 पासपोर्ट सेवा केंद्र और पीओपीएसके खोले. इससे पहले देश में 77 पासपोर्ट सेवा केंद्र थे. मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने मंत्रालय का प्रभार संभाला तो उन्हें एहसास हुआ कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में 'निकटता' सबसे बड़ी बाधा है.
उन्होंने कहा, हमने एक लक्ष्य निर्धारित किया है कि किसी को भी पासपोर्ट बनवाने के लिए 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी नहीं तय करनी पड़े. उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में और पीओपीएसके खोले जाएंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Passport Seva Kendra, Post Office, Sushma Swaraj