Gold-Silver Rate Updates: सोने और चांदी की वैश्विक कीमतों में आयी कमी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 229 रुपए गिरकर 47,074 रुपए रह गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार इससे पहले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,303 रुपए पर बंद हुई थी. चांदी की कीमत में भी कमी आयी और वह 717 रुपए घटकर 70,807 रुपये प्रति किलो रह गई. इससे पिछले दिन चांदी 71,524 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद इुई थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना प्रति ओंस 1,832 डॉलर पर नीचे बोला गया जबकि चांदी 27.38 डॉलर प्रति ओंस पर स्थिर रही.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'डॉलर की मजबूती और बॉंड प्रतिफल बढ़ने से सोने के दाम दबाव में आ गये.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से सोने के दाम तीन सप्ताह के ऊंचे दाम से नीचे आ गये हैं. निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों की भी प्रतीक्षा है.
फ्यूचर गोल्ड-सिल्वर भी गिरे
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 81 रुपये की हानि के साथ 47,552 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 81 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,552 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 7,862 लॉट के लिये कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,831.50 डॉलर प्रति औंस रह गया.
वहीं चांदी के वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 502 रुपये की गिरावट के साथ 71,427 रुपये प्रति किलो रह गई.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 502 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,427 रुपये प्रति किलो रह गया. इस वायदा अनुबंध में 10,165 लॉट के लिये सौदे किये गये. वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.48 डालर प्रति औंस रह गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं