विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2019

गोवा कांग्रेस का आरोप, BJP उसके विधायकों को पाला बदलने के लिए 40 करोड़ का ऑफर दे रही है

गोवा में विपक्षी कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा करोड़ों रूपये और पदों की पेशकश कर उसके विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है.

गोवा कांग्रेस का आरोप, BJP उसके विधायकों को पाला बदलने के लिए 40 करोड़ का ऑफर दे रही है
प्रतीकात्मक तस्वीर.
पणजी:

गोवा में विपक्षी कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा करोड़ों रूपये और पदों की पेशकश कर उसके विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, भगवा दल ने इस आरोप को खारिज कर दिया है. गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख गिरीश चोडणकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी के विधायकों को पाला बदलने के लिए 40 करोड़ रूपये और राज्य संचालित निगम की अध्यक्षता सहित विभिन्न पैकेज की पेशकश की जा रही है. हांलाकि, भाजपा ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी अपने विधायकों को एकजुट रख पाने में नाकाम हो रही है और झूठे आरोप लगा रही है. वहीं, कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि उनके विधायक भाजपा के किसी प्रलोभन में नहीं आएंगे.  

पूरे देश में जीती बीजेपी लेकिन 25 साल बाद हुई मनोहर पर्रिकर की सीट पर हार

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एटीएम जैसे कसीनो और राज्य संचालित गोवा राज्य बुनियादी ढांचा विकास निगम में भ्रष्टाचार कर पैसे हासिल कर रही है. चोडणकर ने कहा कि उनकी पार्टी सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रही है और इस बात को लेकर आश्वस्त है कि विधायक प्रलोभन को नकार कर एकजुट रहेंगे. गौरतलब है कि भाजपा की गोवा इकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर ने कहा था कि कांग्रेस के चार विधायक पाला बदलने को तैयार हैं. उनके इसी बयान के मद्देनजर चोडणकर ने यह टिप्पणी की. संपर्क किए जाने पर विनय ने चोडणकर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये आरोप झूठे हैं.  

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa, Goa Congress, Goa Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com