विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2013

ठाणे में लड़की से सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शारीरिक रूप से निशक्त 19 वर्षीय एक लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
ठाणे: ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शारीरिक रूप से निशक्त 19 वर्षीय एक लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। नारपोली पुलिस थाने के उपनिरीक्षक डीवी जांगले ने बताया कि तीनों आरोपियों ने करीब छह हफ्ते पहले लड़की का कथित अपहरण कर लिया था और वे उसे टैम्पो में डालकर अंजुर फाटा के नजदीक एक एकांत जगह पर ले गए।

चलने फिरने में दिक्कतों का सामना करने वाली पीड़िता ने रविवार को घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनकी उम्र 27 से 35 साल के बीच है। उनके खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गैंगरेप, सामूहिक बलात्कार, ठाणे में गैंगरेप, Gangrape, Gangrape In Thane, Thane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com