विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2011

भ्रष्टाचार रोकने में पीएम रहे नाकाम : गडकरी

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मौजूदा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार गठबंधन धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार धर्म को निभा रही है। टेलीविजन चैनलों के सम्पादकों के साथ प्रधानमंत्री के रूबरू होने के बाद गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जवाबों से यह स्पष्ट हुआ है कि भ्रष्टाचार को रोकने में वह असफल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने गठबंधन धर्म को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन यह गठबंधन धर्म नहीं बल्कि भ्रष्टाचार धर्म है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भी गठबंधन सरकार चलाई लेकिन इस तरह के घोटाले कभी नहीं होने दिए। गडकरी ने कहा कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार से लड़ने की ताकत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के अलावा अन्य घोटालों में गठबंधन की अन्य पार्टियों की भागीदारी नहीं थी फिर भी इन घोटालों को नहीं रोका जा सका।  गडकरी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय इसे छुपाने का प्रयास करती रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गडकरी, गठबंधन, धर्म, संप्रग, बीजेपी