राजपथ पर परेड अभ्यास में फ्रांसीसी सैनिकों ने लिया हिस्सा

राजपथ पर परेड अभ्यास में फ्रांसीसी सैनिकों ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली:

अगले सप्ताह गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले परेड को लेकर राजपथ पर आज हुए अभ्यास में फ्रांसीसी सैनिकों ने हिस्सा लिया। सुबह सुबह ही बेहद सलीके से पहने पोशाक में फ्रांसीसी सैनिकों की टुकड़ी ने अपना अभ्यास शुरू किया।

गणतंत्र दिवस में यह पहली बार होगा जब विदेशी सैनिक भी गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर मार्च करेंगे। इस साल के समारोह में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि हैं।

‘35वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट ऑफ सेवेंथ आर्मर्ड ब्रिगेड’ के 56 सैन्यकर्मियों की टुकड़ी ने हाल में राजस्थान में भारतीय सैनिकों के साथ संयुक्त अभ्यास खत्म किया है। फ्रांसीसी सैनिकों ने ‘शक्ति 2016’ नामक आतंकवाद और घुसपैठ रोधी संयुक्त अ5यास में हिस्सा लिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

‘35वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट’ की स्थापना फ्रांस के लॉरेन में 1604 में हुई थी। इस रेजिमेंट के नाम कम से कम 12 युद्ध सम्मान शामिल हैं। इस बटालियन को अल्जीरिया, अफ्रीका, इराक और अफगानिस्तान सहित अन्य स्थानों पर लड़ाई का अनुभव हासिल है।