विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2015

हवाई जहाज के टायलेट में मिला 8 किलो सोना, दुबई से चेन्नई जा रहा था प्लेन

हवाई जहाज के टायलेट में मिला 8 किलो सोना, दुबई से चेन्नई जा रहा था प्लेन
जब्‍त किया गया सोना
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने हवाई जहाज के शौचालय से 8 किलो सोना बरामद किया है। हवाई जहाज इंडिगो एयरलाइंस का था और सोना पीछे बने शौचालय में छिपाकर रखा गया था। फ्लाइट दुबई से मुंबई आई थी और मुंबई से चेन्नई जाने वाली थी।

एआईयू के मुताबिक उन्हें इंडिगो एयरलाइंस के सुरक्षा कर्मी से सूचना मिली थी कि शौचालय में कुछ छिपाकर रखा गया है। जांच करने पर एक - एक किलो सोने के 8 बिस्किट मिले। इसकी बाजार में कीमत एक करोड़ 82 लाख 23 हजार 920 रुपये है।

एआईयू अब यह पता करने में जुटी है कि सोने की इस बड़ी खेप को किसने छिपा कर रखा था और यहां किसे देना था। मुंबई एयरपोर्ट पर अभी तक इस साल में 275 किलो सोना पकड़ा जा चुका है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Smuggling, Dubai, Chennai, 8 KG Gold, AIU, सोने की तस्करी, मुंबई हवाई अड्डा, दुबई, चेन्नई, आठ किलो सोना पकड़ा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com