उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में हुए दो गुटों में हुई मारपीट में एक पहलवान की मौत से जुड़े मामले में दो बार को ओलिंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार की भूमिका संदेह के घेरे में है. पुलिस ने बुधवार को यह बात कही. ओलिंपिक खेलों में देश के लिए दो इंडिविजुअल मेडल जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी सुशील का नाम FIR में है. पुलिस के अनुसार, छत्रसाल स्टेडियम के भीतर हुए झगड़े में एक 23 वर्षीय पहलवान की मौत हो गई थी और उसके दो दोस्त घायल हो गए थे. इन पर हमला किया गया था.मामले में एक आरोपी प्रिंस दलाल को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी, सुशील का साथी है. रेसलर सुशील फरार हैं. पहलवान के घर और अन्य ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की रेड्स जारीहै. सुशील ने अपना मोबाइल नंबर बंद किया, उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.घटना में शामिल अन्य आरोपी भी फरार हैं, उनकी तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस ने अपहण की धारा भी मामले में जोड़ी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य साजिशकर्ता सुशील पहलवान को बताया जा रहा है.
तीसरी लहर भी आ सकती है, सुनिश्चित करें दिल्ली में न हो ऑक्सीजन की कमी : SC ने केंद्र से कहा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने कहा कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को छत्रसाल स्टेडियम के अंदर फायरिंग की सूचना मॉडल टाउन स्टेशन को मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और उसे स्टेडियम के पार्किंग एरिया में पांच कारें पार्क की हुई मिली थीं.जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि सुशील कुमार, अजय, प्रिंस, सोनू, सागर, अमित और अन्य के बीच पार्किंग एरिया में कथित तौर पर झगड़ा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है. घायलों को BJRM अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया था, उनकी पहचान मॉडल टाउन निवासी सागर और हरियाणा के रोहतक शहर के निवासी अमित और सोनीपत निवासी सोनू के रूप में हुई थी.
अर्धसैनिक बलों में भी बढ़ रहा कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटों में 687 केस आए सामने
झगड़े के स्थान और सभी पांचों वाहनों की जांच की गई थी. इस दौरान एक डबल बैरल लोडेड गन, जिसमें पांच गोलियां थी, स्कोर्पियो से मिली थी. मौके से दो डंडे भी बरामद किए गए थे. सभी पांच वाहनों और बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है.एडीशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नार्थईस्ट) गुरिकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि बाद में फोरेंसिक एक्पर्ट्स ने भी झगड़े के स्थान का मुआयना किया है.जांच के दौरान सागर की मौत की जानकारी मिली थी, इसके बाद आईपीसी की धारा 302, 365, 120B के अंतर्गत केस रजिस्टर किया गया था.पुलिस के मुताबि, कथित आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई है. बरामद की गई गाडि़यों के बारे में जानकारी संबंधित अथॉरिटी से ली जा रही है.पुलिस ने सात डबल बैरल गन, सात जिंदा कारतूस, दो डंडे और पांच कारें बरामद की हैं. आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि इस घटना के पीछे माडल हाउन एरिया का एक प्रापर्टी विवाद है. (पीटीआई से भी इनपुट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं