विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2021

'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 

Tractor Rally Violence: दिल्ली पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में लिखा है कि प्रदर्शनकारियों को हर जगह समझाया गया कि ये उनका रुट नहीं है लेकिन वे नहीं माने और हज़ारों की संख्या में उपद्रवी अंदर घुस गए. उनके हाथों में पिस्टल, तलवार, फरसा और डंडे थे. FIR में कहा गया है कि पुलिस वालों को जान से मारने की नीयत से उपद्रवियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा और बंधक बना लिया.

'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Farmer's Protest Violence: प्राथमिकी में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने 3 लाल किले पर पहुँचने के लिए आईटीओ से 3 जगह बेरिकेड तोड़े और पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश की.
  • गणतंत्र दिवस पर लाल किला परिसर में हुई हिंसा में पुलिस ने दर्ज की FIR
  • FIR: पुलिसवालों को जान से मारने की नीयत से दौड़ा-दौड़ा मारा गया
  • हथियारबंद प्रदर्शनकारियों ने एक MP-5 गन लूटने की कोशिश की, 40 कारतूस लूटे
नई दिल्ली:

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च (Farmers Tractor March) के दौरान लाल किले में हुई हिंसा (Red Fort Violence) पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने FIR दर्ज कर ली है. FIR में कहा गया है कि उत्तरी जिले के पुलिस कंट्रोल रूम को 26 जनवरी को दिन में 12 बजे सूचना मिल गई थी कि लोगों की भीड़ ट्रैक्टर और निजी वाहनों के जरिए ऐतिहासिक लाल किले की तरफ बढ़ रही है. उस वक्त रिपब्लिक डे की परेड से झांकिया वापस लौट रही थीं. प्राथमिकी में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने 3 लाल किले पर पहुँचने के लिए आईटीओ से 3 जगह बेरिकेड तोड़े और पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश की.

दिल्ली पुलिस ने अपनी प्राथमिकी में लिखा है कि प्रदर्शनकारियों को हर जगह समझाया गया कि ये उनका रुट नहीं है लेकिन वे नहीं माने और हज़ारों की संख्या में उपद्रवी अंदर घुस गए. उनके हाथों में पिस्टल, तलवार, फरसा और डंडे थे. FIR में कहा गया है कि पुलिस वालों को जान से मारने की नीयत से उपद्रवियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा और बंधक बना लिया. इतना ही नहीं उनके पास जो भी सामान थे, उसे लूट लिया.

दिल्ली हिंसा के आरोपी किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, पासपोर्ट होगा जब्त

पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, हथियारबंद प्रदर्शनकारियों ने एक MP-5 गन लूटने की कोशिश की. जब वो नहीं लूट पाये तो उसके 20 कारतूस छीन ले गए. पूरे लाल किले में तोड़फोड़ की ,वहां खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ा. दूसरी जगह एक एसएलआर गन छीनने की कोशिश की लेकिन 20 कारतूस भी लूट ले गए.

दिल्ली पुलिस की FIR में दीप सिद्धू का भी नाम, ट्रैक्टर रैली हिंसा की 10 बड़ी बातें

प्राथमिकी में कहा गया है कि उपद्रवियों ने झांकियों को नुकसान पहुँचाया और मीडिया वालों से भी मारपीट की. प्रदर्शनकारियों पर गणतंत्र दिवस के सराकरी आयोजन में बाधा डालने और लाल किले के अंदर घुसकर 141 पुलिसकर्मियों को ज़ख्मी करने के भी आरोप लगाए गए हैं.

वीडियो- किसान नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Red Fort Violence, Farmers Tractor March, Violence At Red Fort, FIR In Red Fort Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com