केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को 100 से ज्यादा वक्त बीत गया है. सरकार और किसानों के बीच कोई भी रास्ता निकलता हुआ नहीं दिख रहा है. इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि फिर से दिल्ली में घुसना होगा. बुधवार को राकेश टिकैट ने ट्वीट किया, 'किसानों को फिर दिल्ली में घुसना होगा और बैरिकेड तोड़ने होंगे.' बता दें, राकेश टिकैत पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में किसान महापंचायत कर रहे हैं.
किसानों को फिर दिल्ली में घुसना होगा और बैरिकेड तोड़ने होंगे- राकेश टिकैत
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) March 24, 2021
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मंगलवार को जयपुर में किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लोगों को जाति-धर्म में बांटा लेकिन अब अन्नदाता बंटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो वे संसद में भी अपनी फसल बेचकर दिखाएंगे. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इन्होंने (सरकार) जाति में बांटा, धर्म में बांटा.. अब किसान बंटने वाला नहीं है. किसानों से जब कहा जाए उन्हें तभी दिल्ली की तरफ चलना होगा. दिल्ली के बैरिकेड फिर तोड़ने पड़ेंगे.'
पंजाब : महापंचायत में केजरीवाल बोले, "किसानों का समर्थन किया तो मोदी सरकार कर रही है परेशान"
साथ ही उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान अपनी फसल को कहीं भी बेच सकता है. हम कहीं पर भी अपनी फसल बेच कर दिखायेंगे. मंडी के बाहर बेच कर दिखायेंगे, जो भारत सरकार का रेट है उस पर बेच कर दिखायेंगे और संसद में भी अपनी फसल बेच कर दिखायेंगे.'
केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में आंदोलन शुरू हो चुके हैं. किसानों को जागना पड़ेगा खासकर युवा साथियों की बड़ी जिम्मेदारी है कि आप चलो.. बढो.. जागो.. उठो और लड़ो.'' उन्होंने कहा कि इस देश में ‘जय श्री राम' और ‘जय भीम' के नारे इकठ्ठे लगेंगे तभी देश बचेगा वरना देश लुट गया. (इनपुट भाषा से भी)
Video : कर्नाटक: किसान नेता राकेश टिकैत बोले- बेंगलुरु को बनाना होगा दिल्ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं