विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2021

परिवार ने पैदा होते ही बच्ची को नरेला की झाड़ियों में फेंका, दिल्ली महिला आयोग ने किया रेस्क्यू

महिला आयोग की टीम को जब बच्ची मिली तो बच्ची बुरी तरह से रो रही थी. बच्ची को उसके बाद दिल्ली के अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और आयोग की टीम बच्ची की देखभाल कर रही है.

परिवार ने पैदा होते ही बच्ची को नरेला की झाड़ियों में फेंका, दिल्ली महिला आयोग ने किया रेस्क्यू
परिवार ने 1 दिन की बच्ची को नरेला की झाड़ियों में फेंका
नई दिल्ली:

दिल्ली महिला आयोग ने एक दिन की बच्ची को रेस्क्यू कराया है. परिवार ने पैदा होते ही नरेला की झाड़ियों में फेंक दिया था.स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर आक्रोश जताया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया. दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन को वीरवार सुबह एक कॉल आई जिस पर बताया गया कि नरेला के एक इलाके में एक नवजात बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली है. आयोग की टीम ने मौके पर पहुंच पुलिस के साथ मिलकर बच्ची को रेस्क्यू करवाया. टीम को जब बच्ची मिली तो बच्ची बुरी तरह से रो रही थी. बच्ची को उसके बाद दिल्ली के अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और आयोग की टीम बच्ची की देखभाल कर रही है.

मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया है और मामले में कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने नोटिस में दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ये बहुत ही शर्मनाक और दुखद है कि कैसे कोई एक छोटी सी एक दिन की बच्ची को ऐसे फेंक सकता है. ऐसी घटनाएं इंसानियत से विश्वास उठा देती हैं. ये बेहद संगीन मामला है और इस मामले के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. आयोग बच्ची के इलाज करवा रहा है साथ ही उसके पुनर्वास की दिशा में भी काम कर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Family Threw Baby Girl, DCW Rescues Infant, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com