विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2020

भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है.

भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
जमुई:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने से सबसे अधिक पीड़ा राहुल गांधी और असदुद्दीन औवैसी को हुई है.जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का हितैषी प्रत्येक व्यक्ति मोदीजी के साथ खड़ा है और उनके साथ कदम मिलाकर काम करना चाहता है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसके नेता पाकिस्तान की तारीफ करने में लगे हैं . ऐसे नेताओं से क्या देश के हित की कल्पना की जा सकती है ? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को कश्मीर से धारा 370 हटाने पर बहुत पीड़ा हुई. उन्होंने कहा कि इनमें सबसे अधिक पीड़ा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को हुई. राजद नेता तेजस्वी यादव के नौकरी देने के वादे पर तंज करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ लोगों को सवाल पूछना चाहिए कि आज 10 लाख नौकरी का वादा करने वाले लोगों ने 15 साल में कितनी नौकरियां दीं ? ''

उन्होंने कहा, ‘‘ जो लोग गरीबों का राशन तो छोड़िए, मूक जानवरों का चारा तक गायब कर चुके, वे क्या रोजगार देंगे?'' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा '' सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है. हमारे लिए पूरा देश परिवार है, देश हित सर्वोपरि है. लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनके लिए परिवार ही पार्टी है, पार्टी ही देश है. उससे बाहर ये देख ही नहीं सकते .'' योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का भी जिक्र किया .

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Prime Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com