- बन्दपुर मार्ग से पकड़ा गया शफीक
- जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
- हेल्थ सेंटर की खिड़की का शीशा तोड़कर भाग गया था
उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भागे कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति जमाती मंगलवार दोपहर बन्दपुर मार्ग से पकड़ लिया गया. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने सामुदायिक केंद्र से भागे शफीक के पकड़े जाने की पुष्टि की है. कोरोना से संक्रमित मरीज के इस तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भागने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल था लेकिन उसके पकड़े जाने के बाद लोगों-अधिकारियों ने राहत की सांस ली है.
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के बागपत से कोविड-19 से पीड़ित एक 60 साल का मरीज (60 year old covid 19 patient) सरकारी हेल्थसेंटर से भाग गया था. नेपाली नागरिक शफीक को 3 अप्रैल को सरकार की ओर से संचालित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (Community healthcare centre) में भर्ती कराया गया था. वह नेपाल के 17 लोगों के उस समूह का हिस्सा था जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था. बाद में इस शख्स को यूपी के बागपत से पकड़ा गया था. 'क्वेंरेटाइन' के दौरान यह सोमवार रात को खिड़की का शीशा तोड़कर भाग निकला था. जिस वार्ड में इसे भर्ती कराया गया था, वहां की खिड़की का उसने शीशा तोड़ा और अपने कपड़ों का रस्सी के तौर पर इस्तेमाल करके भाग निकला. बागपत में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला यह दूसरा व्यक्ति है जो दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बागपत के रटौल गांव के एक मदरसे में ठहरा था
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शफीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भागने के बाद उसे पकड़ने के लिये पुलिस विभाग की दस टीमें लगायी गई थीं, इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उसका फोटो वायरल किया गया था. सीएचसी के पास स्थित ईंट के भट्टे में काम करने वाले मजदूरों ने इस व्यक्ति की जानकारी दी. (इनपुट: भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं