विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2022

दिल्ली के सीआर पार्क में मुठभेड़, चोरी करने आए शख्स को पुलिस ने मारी गोली

पुलिस फायरिंग में आरोपी चोर के पैर में गोली लगी है. घायल आरोपी चोर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

दिल्ली के सीआर पार्क में मुठभेड़, चोरी करने आए शख्स को पुलिस ने मारी गोली
घायल आरोपी चोर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली:

दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR पार्क) में एक घर में चोरी करने आये एक शख्स से पुलिस की मुठभेड़ की खबर है. पुलिस फायरिंग में आरोपी चोर के पैर में गोली लगी है. घायल आरोपी चोर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआर पार्क थाने की एक टीम ने पिछले कई हफ्तों से क्षेत्र में वारदात को अंजाम दे रहे चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. इस क्रम में आज सुबह तड़के 5 ऐसे अपराधियों को टीम ने जहानपनाह जंगल के अंदर से दबोच लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधी पहले पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर फरार हो गए बाद में वे फिर आमने-सामने आ गए. अपराधियों ने पहले पुलिस पर गोलियां चलाईं इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस फायरिंग में एक अपराधी घायल हो गया. उसे घुटने के नीचे उसके बाएं पैर के पिछले हिस्से में गोली लगी, फिर भी उसने भागने की कोशिश की और दीवार फांदकर बगल के घर में कूद गया.

वहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया. सीआर पार्क थाने में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Police, Encounter In CR Park Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com