विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

मोटेरा स्टेडियम में बोले डोनाल्ड ट्रंप- अगले 10 साल में भारत से खत्म हो जाएगी गरीबी, 10 बड़ी बातें

अपने परिवार के साथ भारत पहुंचे ट्रंप अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधे साबरमती पहुंचे. वहां से वह मोटेरा स्टेडियम पहुंचे, जहां एक लाख से ज्यादा लोग उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे.

मोटेरा स्टेडियम में बोले डोनाल्ड ट्रंप- अगले 10 साल में भारत से खत्म हो जाएगी गरीबी, 10 बड़ी बातें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
नई दिल्ली:
  1. नमस्ते, यहां होना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. अमेरिका हमेशा भारत का एक वफादार ओर निष्ठावान मित्र रहेगा, भव्य स्वागत के लिए शुक्रिया.
  2. पीएम मोदी एक अद्भुत नेता हैं, भारत के लिए दिन-रात काम करते हैं.
  3. अमेरिका भारत से प्यार करता है और  सम्मान करता है. भारत आना मेरे लिए सौभाग्य है. मेरे  लिए बहुत बडे़ सम्मान की बात है. सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ऐसे स्वागत के लिए अभिभूत हूं. 1.25 लाख लोगों का इस स्वागत के लिए धन्यवाद 
  4. अगले 10 साल में भारत से गरीबी हट जाएगी. भारत की तरक्की हर देश के लिए मिसाल है. यह स्वामी विवेकानंद का देश है. भारत में हर नागरिक के हक का सम्मान है. 
  5. इस देश में हर साल दो हजार मूवी बनाई जाती है. दुनिया भर में भारत का संगीत सुना जाता है. 
  6. यहां अलग-अलग धर्म के लोग साथ मिलकर रहते हैं. सभी मिलकर प्रार्थना करते हैं. ये सभी चीजें मिलकर एक महान भारत बनाती हैं. 
  7. भारत और अमेरिका, दोनों ही आतंकवाद से पीड़ित हैं, कट्टर इस्लामी आतंकवाद से निपटने में भारत-अमेरिका साथ रहेंगे... 
  8. अमेरिका भारत का प्रमुख रक्षा साझीदार रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं भारत-अमेरिका संबंधों को ज़्यादा प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा करेंगे...
  9. भारत का उत्थान दुनिया के हर देश के लिए उदाहरण है. अमेरिका हमेशा आपका वफादार मित्र रहेगा. 
  10. हमें भारत पर बेहद गर्व है... भारत आर्थिक महाशक्ति बन गया है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में सबके पास बिजली है...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com