विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2020

दिल्ली : बुजुर्ग डॉक्टर का शव उनके घर से मिला, दोनों हाथों की तर्जनी अंगुलियां तार के जरिए इलेक्ट्रिक सॉकेट से जुड़ी थीं

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में एक बुजुर्ग चिकित्सक का शव उनके घर से बरामद किया गया है. पुलिस ने इसके आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया है. हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

दिल्ली : बुजुर्ग डॉक्टर का शव उनके घर से मिला, दोनों हाथों की तर्जनी अंगुलियां तार के जरिए इलेक्ट्रिक सॉकेट से जुड़ी थीं
फोरेंसिक टीम इस केस में हर पहलू पर जांच कर रही है.
नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में एक बुजुर्ग चिकित्सक का शव उनके घर से बरामद किया गया है. पुलिस ने इसके आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया है. हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.  पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि डॉ जतिंदर अहलूवालिया (74) का शव शयनकक्ष में पाया गया और उनके दोनों हाथों की तर्जनी अंगुलियां तार से इलेक्ट्रिक सॉकेट से जुड़ी थीं. वह नाक,कान,गले से संबंधित बीमारियों के चिकित्सक थे. 

पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम को सूचना मिली की डॉ अहलूवालिया दरवाजे की घंटी बजाने पर दरवाजा नहीं खोल रहे हैं.  पुलिस ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था इसलिए उन्हें उसे काटना पड़ा. उन्होंने बताया कि चिकित्सक के परिवार के सदस्य ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और वह यहां अकेले रहते थे. उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य को सूचना दे दी गई है. अपराध और फोरेंसिक दस्ते ने घटनास्थल का मुआयना कियाा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com