विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2020

NIA ने ISIS के साथ संबंधों के आरोप में बेंगलुरु के डॉक्टर को गिरफ्तार किया

NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने आतंकवादी संगठन ISIS के सदस्यों के संपर्क में रहने के आरोप में बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज के आंख के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है.

NIA ने ISIS के साथ संबंधों के आरोप में बेंगलुरु के डॉक्टर को गिरफ्तार किया
एम एस रमैया मेडिकल कॉलेज में कार्यरत अब्दुर रहमान को गिरफ्तार किया गया
बेंगलुरू:

NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने आतंकवादी संगठन ISIS के सदस्यों के संपर्क में रहने के आरोप में बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज के आंख के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एम एस रमैया मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 28 साल के अब्दुर रहमान को सोमवार को इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) मामले में एजेंसी द्वारा की जा रही जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है. राष्ट्रीय राजधानी के ओखला विहार, जामिया नगर से कश्मीरी दंपति, जहांजैब सामी वानी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग की गिरफ्तारी के बाद मार्च, 2020 में आईएसकेपी मामला दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ ने दर्ज किया था. 

खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, अयोध्‍या में 5 अगस्‍त के भूमिपूजन कार्यक्रम को निशाना बना सकते हैं आतंकी

दंपति का संबंध ISKP से था जो ISIS से संबद्ध समूह है. NIA प्रवक्ता सोनिया नारंग ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी रहमान ने कबूल किया कि वह आरोपी सामी और सीरिया स्थित ISIS के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ISIS गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए साजिश रच रहा था." नारंग ने कहा कि वह घायल ISIS कैडरों की मदद के लिए मेडिकल ऐप तथा लड़ाकों के लिए हथियार से संबंधित ऐप विकसित करने की प्रक्रिया में था. 

आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तानी आकाओं के नाम अब भी ब्लैक लिस्ट में शामिल नहीं: UN रिपोर्ट

जांच के दौरान NIA को पता लगा कि रहमान ने 2014 में 10 दिनों के लिए कथित रूप से सीरिया का दौरा किया था. उस दौरान उसने आतंकवादियों के इलाज के लिए आईएसआईएस के एक चिकित्सा शिविर का दौरा किया. बाद में वह भारत लौट आया. रहमान की गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने उसके तीन परिसरों की तलाशी ली और डिजिटल उपकरणों, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि जब्त किए. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIA, Bengaluru Doctor, MS Ramaiah Medical College, Abdur Rahman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com