- कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार गिरफ़्तार
- मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई गिरफ़्तारी
- बुधवार को डीके शिवकुमार की कोर्ट में होगी पेशी
कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार (DK shivakumar) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है. ईडी बीते हफ्तों में उनसे चार बार पूछताछ कर चुकी है. सूत्रों ने बताया कि कथित धन शोधन (Money Laundering Case) के एक मामले में डीके शिवकुमार से बीते हफ्तों में चार बार पूछताछ की गई. प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि डीके शिवकुमार (DK shivakumar) जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे. हाल ही में डीके शिवकुमार की कर्नाटक हाइकोर्ट से अतंरिम राहत की याचिका खारिज हो गई थी.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
दरअसल, 2017 में इनकम टैक्स रेड के दौरान डीके शिवकुमार के करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. इस दौरान करीब 11 करोड़ रुपये कैश मिला था और करोड़ों की संपत्ति के बारे में पता चला था. इसके बाद ईडी ने डीके शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा भी दर्ज किया था. जांच के दौरान जांच एजेंसी को ये भी पता चला था कि डीके शिवकुमार के इशारों पर उनके कुछ करीबी दिल्ली के चांदनी चौक से कैश बैग में भरकर बताए गए पते पर पहुचाने का काम भी कर रहे थे, यानी उनके तार हवाला से भी जुड़े थे. ये भी बात सामने आई थी डीके शिवकुमार ने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की है. हालांकि डीके शिवकुमार ये कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ जो केस दर्ज हुआ है और जांच हो रही है वो एक बड़ी राजनीतिक साजिश है. उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिये फंसाया गया, क्योंकि उन्होंने गुजरात में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के विधायकों को अपने रिसॉर्ट में रुकवाया था. डीके शिवकुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा
कर्नाटक की राजनीति के 'चाणक्य' इस कांग्रेस नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी
बता दें कि इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन भी पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से कहा था कि मुझे गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने स्वर्गीय पिता की याद में धार्मिक संस्कार करने थे, लेकिन ये लोग मुझे इतना भी नहीं करने दे रहे. खैर मैं फिर आम जनता और अपनी पार्टी के लिए यहां पूछताछ में शामिल होने के लिए आया हूं.
कांग्रेस के लिए अकेले लड़ाई लड़ रहे डीके शिवकुमार
मालूम हो कि डीके शिवकुमार के खिलाफ राज्य बीजेपी ने मामला दर्ज कराया था. डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि मैंने किसी से एक पैसा भी नहीं लिया है. मैं जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं. गणेश चतुर्थी के मौके पर जिस पिता ने मुझे जिंदगी दी मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देना चाहता था. लेकिन ना तो बीजेपी और न ही ईडी मुझे इतना करने की भी अनुमति दे रही है. मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.
VIDEO: डीके शिवकुमार से दिल्ली में पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं