मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि राज्य में 'टाइगर' का संरक्षण किया जाएगा. दिग्विजय ने कहा, 'टाइगर का संरक्षण किया जाएगा. यह दुर्लभ प्राणी होता जा रहा है.' दिग्विजय सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि 'किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, टाइगर अभी जिंदा है.'
यह भी पढ़ें: जब शिवराज सिंह चौहान ने MP की जनता से कहा: 'निश्चिंत रहो, टाइगर अभी ज़िन्दा है...'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य के मतदाताओं को निश्चिंत रहने का आश्वासन बेहद अनूठे स्टाइल से दिया था. बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िन्दा है' से प्रभावित होकर शिवराज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी की जनता को संबोधित करते हुए कहा, आगे क्या होगा, इस बात की चिंता न करें, क्योंकि 'टाइगर अभी ज़िन्दा है.' बुधनी के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, 'किसी को भी इस बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं कि आगे क्या होगा. मैं अभी यहीं हूं... टाइगर अभी ज़िन्दा है...'
यह भी पढ़ें: हनुमान जी की जाति को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच दिग्विजय सिंह का BJP पर हमला, कही यह बात...
'CBI व्यापम को दबाने की कोशिश कर रही'
वहीं, दिग्विजय ने इसके अलावा एक सवाल के जवाब में कहा, 'व्यापम मामले को सीबीआई दबाने की कोशिश कर रही है. राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है, आगे क्या करना है वह इस पर विचार करेगी.' प्रशासनिक व्यवस्था पर दिग्विजय ने कहा, 'प्रशासन में इतने दलाल बीच में तैयार कर दिए हैं. कभी कलेक्टर व एसपी के तबादलों में पैसा नहीं चलता था, भीड़ इकट्ठा करने को नहीं कहा जाता था, इसलिए प्रशासनिक तंत्र को सुधारने की आवश्यकता है.'
यह भी पढ़ें: NDTV से बोले दिग्विजय सिंह: मुझसे कहा गया था मध्य प्रदेश में दखलअंदाजी न करें
हनुमान की जाति बताए जाने के सवाल पर सिंह ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजरंग बली दलित थे, बुक्कल नवाब ने उन्हें मुसलमान बताया, अब भाजपा के मंत्री चौधरी साहब उन्हें जाट बता रहे हैं. जो लोग ऐसा कह रहे हैं उन्हें माफी मांगनी चाहिए और विहिप व अखाड़ा परिषद को ऐसे लोगों का तिरस्कार करना चाहिए.'
VIDEO: चौथी बार सत्ता में नहीं लौट पाए शिवराज चौहान
बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की कुल 230 सीटों में से 114 पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी, जबकि BJP को 109 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इनके अलावा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) को दो, समाजवादी पार्टी (SP) को एक सीट मिली थी, जबकि चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे. बाद में, BSP तथा SP ने कांग्रेस को समर्थन देकर उनकी सरकार बनवा दी.
(इनपुट: एजेंसी से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं