विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2012

अन्ना खुद वोट क्यों नहीं डालते : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर केजरीवाल की निगाह में लोकतंत्र खराब है तो उनके दिमाग में किस तरह की शासन प्रणाली है जिसे वह भारत में लागू करना चाहते हैं।
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अन्ना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि अन्ना लोगों से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ वोट करने की बात कर रहे हैं लेकिन खुद वोट क्यों नहीं डालते हैं। दिग्विजय ने अन्ना पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अन्ना ने महाराष्ट्र के पंचायत चुनाव में वोट क्यों नहीं डाला था।

अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल के संसद को लेकर दिए बयान पर दिग्विजय ने कहा है कि केजरीवाल क्या चाहते हैं वह बताएं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर केजरीवाल की निगाह में लोकतंत्र खराब है तो उनके दिमाग में किस तरह की शासन प्रणाली है जिसे वह भारत में लागू करना चाहते हैं। दिग्विजय ने सवाल करते हुए कहा है कि कहीं केजरीवाल देश में तानाशाही, सैन्य शासन या एक राजनीतिक दल का शासन तो नहीं चाहते।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digvijay Singh, Anna Hazare, अरविंद केजरीवाल, दिग्विजय सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com