- सरकार ने किया है 'PM गरीब कल्याण पैकेज' का ऐलान
- PMJDY के तहत महिला खाताधारकों को मिल रहे रुपये
- वित्तीय सेवाओं से जुड़े विभाग के सचिव हैं देबाशीष पांडा
देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. लॉकडाउन से सबसे ज्यादा देश का गरीब तबका प्रभावित हुआ है. बीते महीने गरीब वर्ग को राहत का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी. इसमें 'प्रधानमंत्री जनधन योजना' के तहत महिला खाताधारकों के खाते में अगले तीन महीने तक 500 रुपये देने की बात कही गई थी. अप्रैल माह में महिलाओं के खातों में पैसे भेजे गए थे. अब सरकार की ओर से मई माह की किश्त भी भेजी जा रही है. वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवाओं से जुड़े विभाग के सचिव देबाशीष पांडा (Debashish Panda) ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है.
देबाशीष पांडा ने कुछ देर पहले ट्वीट किया, 'PM गरीब कल्याण पैकेज के तहत PMJDY के महिला खाता धारकों को Rs.500 की मई माह की किश्त बैंकों में भेजी जा रही है. पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं, बैंकों में भीड़ से बचने के लिए नीचे वाले समय सारणी अनुसार ब्रांच, CSP, बैंक मित्रों से रक़म लें. स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहें.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
PM गरीब कल्याण पैकेज के तहत PMJDY के महिला खाता धारकों को Rs.500 की मई माह की किश्त बैंकों में भेजी जा रही है। पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं, बैंकों में भीड़ से बचने के लिए नीचे वाले समय सारणी अनुसार ब्रांच, CSP, बैंक मित्रों से रक़म लें। स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहें। @FinMinIndia pic.twitter.com/OFsUwJwHIo
— Debasish Panda (@DebasishPanda87) May 2, 2020
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीते गुरुवार गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ COVID-19 महामारी के मद्देनजर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय निवेश बढ़ाने के साथ-साथ अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की थी.
पीएम मोदी ने बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेशकों को बनाये रखने, उनकी समस्याओं को देखने तथा उन्हें समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक केंद्रीय और राज्य मंजूरियां प्राप्त करने में मदद करने के हर संभव कदम सक्रियता से उठाए जाने चाहिए. बैठक में तेजी से देश में निवेश लाने और भारतीय घरेलू क्षेत्र को बढ़ावा देने की विभिन्न रणनीतियों पर भी चर्चा हुई.
गौरतलब है कि दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक दो लाख से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में 33 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 37,336 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,293 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है. देश में अभी तक 1,218 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 9,951 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं.
देश के लगभग सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं. केंद्र सरकार ने इससे बचाव के चलते ही देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी. जिसके बाद 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश की जनता को संबोधित करते हुए 19 दिनों के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी. 3 मई को यह खत्म होगा लेकिन बीते दिन एक बार फिर सरकार ने इसे दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. कोरोना को लेकर देश के सभी जिलों को तीन जोन (रेड, ऑरेंज और ग्रीन) में बांटा गया है. ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले जिलों को 4 मई से लॉकडाउन से थोड़ी रियायत मिलेगी.
VIDEO: जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी है : PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं