विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2019

कई बार कहे जाने पर भी देश में सभी के लिए समान नागरिक संहिता लागू नहीं हुई : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारतीय राज्य का एक चमचमाता उदाहरण है गोवा, जिसमें समान नागरिक संहिता लागू

कई बार कहे जाने पर भी देश में सभी के लिए समान नागरिक संहिता लागू नहीं हुई : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट.
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिए गए एक फैसले में कहा कि देश के सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया है. जबकि सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में कई बार कह चुका है.

न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि गोवा भारतीय राज्य का एक चमचमाता उदाहरण है जिसमें समान नागरिक संहिता लागू है, जिसमें सभी धर्मों की परवाह किए बिना यह लागू है, वो भी कुछ सीमित अधिकारों को छोड़कर. पीठ ने  एक संपत्ति विवाद मामले में ये टिप्पणियां की.

उन्होंने कहा कि गोवा राज्य में लागू पुर्तगाली नागरिक संहिता, 1867 है, जो उत्तराधिकार और विरासत के अधिकारों को भी संचालित करती है. जबकि भारत में कहीं भी गोवा के बाहर इस तरह का कानून लागू नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uniform Civil Code, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com