दिल्ली में सर्दी का सितम (Delhi Weather Today) अगले कुछ दिनों तक इसी तरह जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि शीत लहर का प्रकोप इसी तरह दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के तमाम इलाकों में जारी रहेगा. तापमान में सामान्य उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. हालांकि सोमवार को हल्के से लेकर घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है.दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम था. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को ये बताया. सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सर्दी के इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था.
शाम 5.30 बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज रही. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. सुबह हल्के से लेकर घना कोहरा छाये रहने की आशंका है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.दिल्ली में शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति घोषित की गई थी. कल 14.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान था. साथ ही घना कोहरा भी देखने को मिला था.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कोल्ड डे की स्थिति तब होती है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होता है औऱ अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहे. दिल्ली में शाम 6.06 बजे वायु प्रदूषण का हाल बताने वाला एक्यूआई 261 दर्ज किया गया. फरीदाबाद में एक्यूआई 302, गाजियाबाद में 258, ग्रेटर नोएडा में 238 और गुरुग्राम में 188 दर्ज किया गया.
दिल्ली में भीषण ठंड और कोरोना के कहर के बीच जनजीवन पर भी असर पड़ा है. ज्यादातर इलाकों में शाम होते ही सन्नाटा पसरा दिखाई दिया. कोरोना के वीकेंड कर्फ्यू के कारण भी आम आदमी की जिंदगी पर असर पड़ा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं