विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2012

दिल्ली में फिर ठंड बढ़ी, तापमान पांच डिग्री कम हुआ

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली वासियों को ठंड से कोई राहत नहीं दी और तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम हो गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली वासियों को ठंड से कोई राहत नहीं दी और तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम हो गया। सुबह का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल का तापमान 8.4 डिग्री था। रविवार से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

नए साल में आज पहली बार न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इस माह सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सात जनवरी को दर्ज किया गया था जब पारा सामान्य से पांच डिग्री उपर 12.5 डिग्री पर था। मौसम विशेषज्ञों ने कल भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताते हुए कहा है कि तापमान चार से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बहरहाल, कल कोहरा भी रह सकता है। शहर में गत शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन था। इस दिन अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले माह, क्रिसमस की सुबह न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान था।

बीते 11 साल में, वर्ष 2010 को छोड़ कर जनवरी माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्यियस कम दर्ज किया गया। पिछले 11 साल में आठ जनवरी 2006 को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। इस दिन पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर चला गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Cold, दिल्ली, सर्दी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com