विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2020

दिल्ली : नमकीन लाने के लिए किया मना, तो शराबियों ने चाकू मारकर लड़के की कर दी हत्या

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के कालिंदी कुंज इलाके में शराब पी रहे युवकों ने 14 साल के लड़के से नमकीन लाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, इससे नाराज शराब पी रहे लोगों ने चाकू मारकर लड़के की हत्या कर दी.

दिल्ली : नमकीन लाने के लिए किया मना, तो शराबियों ने चाकू मारकर लड़के की कर दी हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के कालिंदी कुंज इलाके में शराब पी रहे युवकों ने 14 साल के लड़के से नमकीन लाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, इससे नाराज शराब पी रहे लोगों ने चाकू मारकर लड़के की हत्या कर दी. मृतक की पहचान अल्काश मलिक के रूप में हुई है, पुलिस ने मुख्य आरोपी शादाब उर्फ पल्सर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिवार का आरोप है कि वारदात में 5 लोग शामिल हैं.

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक, अल्काश मदनपुर खादर में अपने परिवार के साथ रहता था. स्कूल बंद होने के कारण अल्काश अपने पिता के साथ बिरयानी की दुकान पर बैठता था. बुधवार शाम चार बजे परिवार के लोगों ने अल्काश को रोटी लेने के लिए भेजा था. अल्काश घर से कुछ ही दूर पहुंचा था कि वहां गली में चार-पांच लोग शराब पी रहे थे. शादाब ने अल्काश को बुलाकर उससे कहा कि जाकर दुकान से नमकीन व गिलास ले आए. अल्काश ने मना किया तो आरोपित ने उसे पीटना शुरू कर दिया और चाकू से कई वार कर दिए.

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अल्काश को अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार कर लिया है, पीड़ित परिवार की मांग है कि बाकी लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Stabbing, Kalindi Kunj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com