कोरोना की दूसरी लहर के बीच दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही दिल्ली पुलिस ने कोरोना के नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है. अनलॉक के बाद हर हफ्ते दिल्ली पुलिस ने 3-4 करोड़ रुपये का चालान किये. 31 मई से 6 जून के बीच दिल्ली पुलिस ने मास्क उल्लंघन करने पर 13387 लोगों का चालान कटा है. वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन पर 2621 चालान कटा है. कुल चालान 16354 जारी किये गये हैं और इस अवधि के दौरान कुल 3,22,91,000 रुपये का फाइन लगा. इसके अलावा कुल 1264 एफआईआर दर्ज किये हैं और 1161 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऐसे ही 7 जून से 19 जून के बीत मास्क उल्लंघन पर 16514 और सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन पर 2457 चालान हुआ है. वहीं कुल 18971 चालान हुए. इस अवधि के दौरान 3,92,58,945 रुपये का फाइन हुआ, जबकि 1599 एफआईआर दर्ज हुए और कुल 1426 लोगों को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की है और कोविड के मानदंडों का उल्लंघन करने के मामले दर्ज किए हैं. देखें कहां कितने केस दर्ज हुए हैं.
- साउथ डिस्ट्रिक में दुकानदारों के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप पर कुल 43 मामले दर्ज किए. गए हैं.
-साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक में कुल 53 केस दर्ज किये गये
- बाहरी-उत्तर जिले में कुल 61 केस दर्ज किये गये.
- पूर्वी जिले में कुल 50 केस दर्ज किये गये हैं.
- दक्षिण-पश्चिम जिले में कुल 22 केस
- उत्तर-पश्चिम जिले में कुल 44 केस दर्ज हुए हैं.
- नई दिल्ली जिले में कुल 9 केस दर्ज हुए है.
- रोहिणी जिले में कुल 21 केस दर्ज हुए है.
- बहारी जिले में 141 केस दर्ज हुए है.
- उत्तरी जिले में कुल 65 केस दर्ज हुए हैं.
दिल्ली में कल से बार खुल सकेंगे, रेस्तरां को ज्यादा वक्त तक खोलने समेत कई तरह की ढील मिलेगी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अनलॉक (Delhi Unlock) के चौथे हफ्ते यानी कल सोमवार से कई और क्षेत्रों में राहत मिलने वाली है. केजरीवाल सरकार (Delhi Govt) ने अनलॉक के तहत दिल्ली में 50 पर्सेंट सिटिंग कैपिसिटी के साथ बार शुरू करने की इजाजत दी है. दिल्ली में बार (Delhi Bars) 50% सीटिंग क्षमता के साथ दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुल सकेंगे. दिल्ली में अभी तक रेस्टोरेंट्स (Delhi Restaurants) 50% सिटिंग क्षमता के साथ सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुल रहे थे.
दिल्ली: कल से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे बार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं