दिल्ली के मेट्रो विहार फेज 2 इलाके में पिता और बेटी के शव घर में संदिग्ध हालात में बरामद हुए हैं. बेटी का शव बिस्तर पर मिला है, जबकि पिता फांसी के फंदे पर लटका मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बेटी काफी समय पहले से ही मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार थी. पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मंगलवार दोपहर मिली. घर में मौजूद रोहन नाम के शख्स ने पुलिस को कॉल कर जानकारी दी थी.
पुलिस के मुताबिक घर में रोहन के 32 साल के चाचा सुरेश घर की दूसरी मंज़िल पर सीलिंग फेन की रॉड से लटके मिले. बाद में घर वालों ने उन्हें उतारकर बेड पर लिटाया. बेड पर ही सुरेश की 10 साल की बेटी का शव बरामद हुआ. हालांकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. जांच से ऐसा लगता है कि उसकी मौत अपने पिता से पहले ही हो गई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जांच में ये भी पता चला कि सुरेश की बेटी 4-5 साल पहले घर की दूसरी मंज़िल से गिर गयी थी और तबसे उसका इलाज चल रहा था. उसको मिर्गी भी आती थी. बेटी के मानसिक और शारीरिक परेशानी की वजह से पिता ने नौकरी छोड़ दी थी और घर में उसकी देखरेख करता था. मृतक सुरेश की पत्नी रमा देवी सब्ज़ी मंडी में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती है. नाबालिग बेटी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है ताकि मौत की वजह का पता लगाया जा सके.
यह भी पढ़ें:
MTNL की तार चोरी करने गटर में उतरे थे तीन लोग, गैस लीक हुई तो एक साथी ने भागकर बंद कर दिया था ढक्कन: दिल्ली पुलिस
दिल्ली: माइक्रोवेव ओवन में मिली बच्ची की लाश के मामले में मां डिंपल गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे
महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस, 2 महीने की बच्ची की हत्या का मामला
दिल्ली : लोधी कॉलोनी में गटर में मिले दो शव, हत्या की आशंका | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं