दिल्ली के लोधी कॉलोनी में गटर में 2 शव मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अतीक नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी अतीक मृतक खुर्शीद और सज्जाद तीनों दोस्त थे और तार चोरी करने का काम करते हैं. जानकारी के अनुसार होली के दिन तीनों एमटीएनएल की तार चोरी करने के लिये गटर में उतरे थे. इसी दौरान गैस लीक हुई और खुर्शीद और सज्जाद बेहोश होने लगे. इसके बाद अतीक डर की वजह से गटर का ढक्कन बन्द कर वहां से भाग गया. डर से उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी. बता दें, ढक्कन बन्द होने से सज्जाद और खुर्शीद की मौत हो गई. पुलिस ने अतीक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. दोनों मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है.
पुलिस के मुताबिक पीसीआर को फोन पर घटना की सूचना मिली थी कि नाले में 2 बॉडी पड़ी हुई हैं. सूचना मिलते ही मौके पर 3 गाड़ियां आनन-फानन में भेजी गईं. पुलिस ने बताया कि दोनों शवों की पहचान खुर्शीद (31) निवासी बिहार और सज्जाद (34) पुत्र मंजूर निवासी बिहार के रूप में हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं