राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी देखी जा रही है. आलम यह है कि पिछले चार दिनों से लगातार रोजाना 400 से ज्यादा नए मरीजों की पहचान हो रही है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 के 407 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 6,43,696 हो गया है. इनमें से 2,262 ऐक्टिव मरीज हैं. 19 जनवरी के बाद से यह सबसे बड़ी संख्या है. 19 जनवरी को दिल्ली में कुल 2,334 ऐक्टिव मरीज थे. इनमें से होम आइसोलेशन में 1270 मरीज हैं.
दिल्ली में ऐक्टिव कोरोना मरीजों की दर 0.35 फीसदी हो गई है, जबकि रिकवरी दर घटकर 97.94 फीसदी हो गई है. हालांकि, पॉजिटिविटी रेट 0.6 फीसदी ही दर्ज की गई है. पिछले 24 घण्टे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से 2 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में अब तक कोविड-19 के कारण कुल 10,941 मरीजों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 350 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 6,30,493 है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक दिन में कोरोना संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा नए मामले, तीन महीने में पहली बार इतने केस
दिल्ली में 24 घंटों में कुल 68,223 सैंपल की जांच हुई है. इनमें RTPCR टेस्ट 41,195 और एंटीजन टेस्ट की संख्या 27,028 है. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 1,32,96,093 सैंपल की जांच हो चुकी है. दिल्ली में कोरोना से डेथ रेट 1.7 फीसदी है जबकि कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 537 है.
महाराष्ट्र में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना संक्रमण, 24 घंटों में 15,602 नए मामले, 88 मरीज की मौत
दिल्ली से सटे नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में रविवार को कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या वहां बढ़कर 25,667 हो गई है. देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 25,320 नए मामले सामने आए, जो पिछले 84 दिन में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं