देश के कई हिस्सों की तरह राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. रविवार की शाम जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में यहां 3674 नए मरीज सामने आए जिसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,27,489 पर पहुंच गई. शनिवार को यहां 4483 नए मामले सामने आए थे. पिछले 24 घंटों में 30 मरीजों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 25,827 हो गया. इस दौरान 6954 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया जिन्हें मिलाकर दिल्ली में अब तक कुल 17,80,172 लोग इस वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं. कोरोना पॉजिटिविटी रेट में भी तेज गिरावट दर्ज की जा रही है. शनिवार को जहां पॉजिटिविटी रेट 7.41 फीसदी था वहीं रविवार को यह गिरकर 6.3 फीसदी रह गया. फिलहाल राजधानी में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 21,490 है.
- 24 घंटे में आए 3674 केस, 6.37 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर
- सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 21,490 हुई
- 24 घंटे में 30 मरीजों की मौत, 25,827 हुआ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा
- होम आइसोलेशन में 16,165 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 1.17 फीसदी
- रिकवरी दर 97.41 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 3674 केस, कुल आंकड़ा 18,27,489
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 6954 मरीज, कुल आंकड़ा 17,80,172
- 24 घंटे में हुए 57,686 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,48,57,713(RTPCR टेस्ट 46,188 एंटीजन 11,498)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 38,853
- कोरोना डेथ रेट- 1.41 फीसदी
अगर पूरे देश की बात करें तो रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.34 लाख नए मामले सामने आए. वहीं पॉजिटिविटी रेट 14.50 फीसद रही. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 165.70 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 18,84,937 हैं. वहीं रिकवरी रेट फिलहाल 94.21 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 3,52,784 लोग कोरोना से ठीक हुए. अब देश में कोरोना से कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,87,13,494 पर पहुंच गई है. वहीं अब तक कुल 72.73 करोड़ लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
IIT के प्रोफेसरों का दावा, कोरोना की तीसरी लहर अब खत्म होने की कगार पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं