दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश की राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,867 नए केस सामने आए हैं जो कि एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़ते हुए 29.21% तक पहुंच गया है. दिल्ली में कोरोना के कोरोना मरीजों की संख्या 94,160 हुई, जो किकरीब साढ़े 8 महीने में सबसे ज्यादा है.
मुंबई में कोरोना के 13702 नए मामले आए सामने, कल की तुलना में 16.55% आई गिरावट
दिल्ली में कोरोना के नए मामलों को लेकर खास बातें..
-दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा अबतक का रिकॉर्ड, 24 घण्टे में आए 28,867 केस, किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा (इससे पहले 20 अप्रैल को आए थे 28,395 केस, यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा था)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
-आज 29.21 फीसदी पर पहुंची कोरोना संक्रमण दर
- संक्रमण दर 3 मई के बाद सबसे ज्यादा, 3 मई को 29.55% थी संक्रमण दर
-सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 94,160 हुई, करीब साढ़े 8 महीने में सबसे ज्यादा (इससे पहले 1 मई को 96,747 थी संख्या)
- 24 घण्टे में 31 मरीजों की मौत, 25,271 हुआ कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा
- होम आइसोलेशन में 62,324 मरीज
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 5.71 फीसदी
- रिकवरी दर 92.74 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 28,867 केस, कुल आंकड़ा 16,46,583
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 22,121 मरीज, कुल आंकड़ा 15,27,152
- 24 घंटे में हुए 98,832 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,38,47,240 (RTPCR टेस्ट 80,417 एंटीजन 18,415)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 23,997
- कोरोना डेथ रेट- 1.53 फीसदी
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते तमिलनाडु में सख्ती, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
देश में भी कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारत में कोरोना के रोजाना के केसों के संख्या बढ़ते हुए दो लाख के आंकड़े को पार कर गई है. COVID-19 के मामलों में पिछले 24 घंटों में 27% का उछाल दर्ज किया गया है.पिछले एक दिन में देश में जबरदस्त उछाल के साथ 2,47,417 नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं. बता दें कि बुधवार को देश में कुल 1,94,720 केस दर्ज हुए थे और एक दिन में ही यह आंकड़ा लगभग ढाई लाख के करीब पहुंच गया है. मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि पिछले सिर्फ 16 दिन में कोविड के डेली केस लगभग 39 गुणा बढ़ गए हैं. 28 दिसंबर को 6,358 कोविड मामले सामने आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं