तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने के लिये लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि को गुरुवार को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया. बुधवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार फेस मास्क पहनने, मुंह और नाक को ढंकने के नियम का पालन न करने पर 200 रुपये के बजाय 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव जे. राधाकृष्णन द्वारा आदेश जारी किया गया है.
बता दें कि, दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में कोविड के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. बुधवार को तमिलनाडु में कोविड से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कर्नाटक में 10 और तेलंगाना में दो लोगों की मौत हुई. राज्यों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, तमिलनाडु में संक्रमण के 17,934 नये मामले आए हैं जबकि कर्नाटक में 21,390 और तेलंगाना में 2,319 लोगों के पिछले 24 घंटों में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 4,039 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 27,21,725 हो गई है. वहीं राज्य में फिलहाल कोविड के 88,959 मरीजों का इलाज चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं