विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2021

दिल्‍ली में कोरोना से एक मरीज की मौत, पिछले 24 घंटों में 36 नए मामले

देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 36 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि इस अवधि में एक शख्‍स की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है.

दिल्‍ली में कोरोना से एक मरीज की मौत, पिछले 24 घंटों में 36 नए मामले
दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 36 नए मामले दर्ज हुए हैं (प्रतीकात्‍मक फोटो)
नई दिल्‍ली:

Delhi : देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 36 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि इस अवधि में एक शख्‍स की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,090 पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण दर यहां  0.06 फीसदी है. दिल्‍ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 322 है, इसमें से होम आइसोलेशन में 103 मरीज हैं.सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.022 फीसदी जबकि रिकवरी दर 98.23 फीसदी है.

पिछले 24 घंटे में सामने आए 36 केस के साथ ही दिल्‍ली में कोरोना केसों का कुल आंकड़ा 14,39,441 पहुंच गया है. 24 घंटे में 11 मरीज  डिस्चार्ज हुए और रिकवर मरीजों की अब तक की संख्‍या 14,14,029 है.  24 घंटे में हुए 58,729 टेस्ट हुए और टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,87,56,046(RTPCR टेस्ट 40,368 एंटीजन 17,911) है.  कंटेनमेंट जोन्स की संख्या 106 है जबकि कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.

दिल्‍ली के साथ साथ देश में भी कोरोना के नए मामलों की संख्‍या में गिरावट आ रही है जो अच्‍छी खबर है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना  के 13,058 नए केस सामने आए हैं और 164 लोगों की मौत हुई है. ये 231 दिनों में सबसे कम हैं.  रिकवरी रेट भी वर्तमान में 98.14 प्रतिशत है, जो कि मार्च 2020 से सबसे ऊंची बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में 19,470 लोग कोरोना से ठीक हुए जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,34,58,801 हो गई है.  भारत में सक्रिय मामलों की संख्या  1,83,118 हो जो कि पिछले 227 दिनों में सबसे कम है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.36% है जो कि पिछले 116 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है. डेली पोजिटिविटी रेट 1.11% है जो कि पिछले 50 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 87,41,160 वैक्सीनेशन हुआ है. अब तक कुल  98,67,69,411 टीकाकरण हो चुका है.

- - ये भी पढ़ें - -
* "हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और आप क्या T20 खेलेंगे?", असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम पर साधा निशाना
* कर्नाटक कांग्रेस ने PM मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट हटाया, इसे नौसिखिये का काम बताया
* "उत्तराखंड में भारी बारिश : नैनीताल बेहाल, हल्द्वानी का गोला पुल टूटा, PM मोदी ने की CM से बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Corona Cases, Delhi CoronaVirus Update, Delhi Coronavirus Updates, Delhi Corona, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com