नई दिल्ली:
दिल्ली में एक ही दिन 13 साल की एक छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया, वहीं एक अन्य किशोरी लड़की के साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार हुआ, जबकि एक अन्य लड़की का अपहरण कर लिया गया और उसका अब तक कोई पता नहीं है।
राजधानी को शर्मसार करने वाली ये तीनों घटनाएं गुरुवार रात कुछ ही घंटों के अंतराल पर हुईं। एक घटना में एक आरोपी नाबालिग है, जबकि एक अन्य मामले में अपराधी पीड़ित के रिश्तेदार का मित्र है।
पहली घटना ज्योति नगर की है। इसमें 13 साल की लड़की खुद ही थाने पहुंची। लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म होने की पुष्टि की।
एक अन्य घटना कंजावला की है, जिसमें दो लोगों ने 17 साल की एक लड़की का अपहरण कर लिया और दिल्ली की सड़कों पर घंटों उससे दुराचार किया। एक अन्य मामले में छावला क्षेत्र से दो अज्ञात लोगों ने 17 साल की एक लड़की का अपहरण कर लिया। लड़की का अब तक पता नहीं चल सका है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रेप, बलात्कार, गैंगरेप, दिल्ली में बलात्कार, Rape, Gangrape, Rape Incidents In Delhi