रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कोविड-19 (Covid-19) मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली हवाईअड्डे (Delhi Airport) के नजदीक स्थित एक अस्पताल को दोबारा खोलने का फैसला किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा केंद्र की शुरुआत सोमवार को 250 बिस्तरों के साथ की जाएगी और कुछ दिनों में इसकी क्षमता 500 बिस्तरों तक बढ़ाई जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि सभी बिस्तरों के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर होगा और केंद्र में उचित संख्या में वेंटिलेटर और अन्य आधारभूत चिकित्सा सुविधाएं होंगी.
हरिद्वार कुंभ से लौटने वालों पर दिल्ली सरकार सख्त, 14 दिन अनिवार्य होम क्वारंटाइन करने के आदेश
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण ने नया रिकॉर्ड बना लिया है. यह रिकॉर्ड एक दिन में सबसे ज्यादा नए संक्रमण के मामले और सबसे ज्यादा मौतों का बना है. दिल्ली में शनिवार को समाप्त 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 24,375 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं. इन 24 घंटों में 167 मरीजों की मौत हुई है जो कि अब तक एक में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. पॉजिटिविटी रेट 24% के पार हो गया है जि कि जून के बाद सबसे अधिक है. दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 70,000 है जो कि अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में कोरोना ने नया रिकॉर्ड बना लिया है. दिल्ली में शनिवार को समाप्त 24 घंटों में 24,375 नए कोरोना मामले सामने आए और 167 मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली में रिकवरी रेट 90.12% है और एक्टिव मरीज़ 8.42% हैं. डेथ रेट 1.44% है और पॉजिटिविटी रेट 24.56% है.
दिल्ली में कोरोना के 24000 नए केस आए, ऑक्सीजन और बेड की कमी : अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में शनिवार को समाप्त 24 घंटों में नए मामले 24,375 आए. इसके साथ अब तक कुल मामले 8,27,998 हो गए. इन 24 घंटों में 15,414 मरीज ठीक हो गए. अब तक कुल 7,46,239 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इन 24 घंटों में 167 मरीजों की मौत हो गई और इसके साथ अब तक कोरोना से कुल 11,960 मौतें हो चुकी हैं. दिल्ली में अब एक्टिव मामले 69,799 हैं. इन 24 घंटों में 99,230 टेस्ट हुए. अब तक कुल 1,61,42,390 टेस्ट हो चुके हैं.
Video : दिल्ली में DRDO का नया कोविड अस्पताल हो रहा शुरू : डीआरडीओ चीफ | पढ़ें
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं