Cruise Drugs case: आर्यन खान (Aryan Khan) से जुड़े मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. शाहरुख खान के बेटे आर्यन से संबंधित इस मामले में जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB के अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) भी आरोपों के घेरे में हैं. NCB के एक गवाह ने मामले में पैसे के लेनदेन का आरोप लगाया है. यह भी दावा किया है कि इस डील का एक हिस्सा एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े को भी दिया जाना था. दूसरी ओर, एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है. मामले को लेकर आज समीर की पत्नी क्रांति रेडकर ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर अपने पति को ईमानदार बताया और उन पर लगे आरोपों को झूठ. प्रेस कॉन्फ्रेंस में समीर वानखेड़े की बीवी क्रांति ने कहा, 'मेरे पति झूठे नहीं हैं.' उन्होंने कहा कि हम बहुत साधारण लोग हैं, मेरे पति की काम की शैली से कुछ को ऐतराज है. समीर वानखेड़े की पत्नी ने कहा, 'समीर ईमानदार अफसर हैं. महाराष्ट्र सरकार पर हमे भरोसा है और वह सच के साथ खड़ी होगी. क्रांति ने कहा कि हम लोग इस मामले में रोज-रोज प्रूफ देकर तंग आ चुके हैं गौरतलब है कि क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है और वे हर दिन एनसीबी के इस जांच अधिकारी के खिलाफ कोई न कोई आरोप लगा रहे हैं.
दरअसल, .कथित प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर केपी गोसावी के निजी अंगरक्षक होने का दावा करने वाले प्रभाकर सैल ने हलफनामे में कहा था कि उसने केपी गोसावी और सैम डिसूजा के बीच 3 अक्टूबर को 18 करोड़ की डील के बारे में बातचीत सुनी थी. सैल ने दावा किया था कि केपी गोसावी ने कहा था कि उन्हें समीर वानखेड़े को 8 करोड़ देने होंगे. प्रभाकर ने यह भी दावा किया था कि क्रूज पर छापेमारी के बाद शाहरुख की मैनेजर पूजा डडलानी के साथ केपी गोसावी और सैम को नीले रंग की मर्सिडीज कार में एकसाथ करीब 15 मिनट तक बात करते देखा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उधर,एनसीबी सूत्रों का कहना है कि सैल ने एजेंसी की छवि खराब करने के लिए आरोप लगाए गए थे. फिर भी आरोपों की जांच की जाएगी. डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह उस जांच का नेतृत्व करेंगे. ज्ञानेश्वर सिंह ने एनडीटीवी को बताया कि वह इस समय वानखेड़े को हटाने पर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता. हमने अपनी जांच शुरू कर दी है. गवाहों से बात करेंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं