विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2022

COVID Updates India: देशभर में कोरोनावायरस के 2528 नए मामले, 30,000 से नीचे आए ऐक्टिव केस

COVID Updates India: पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 149 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 16 हजार 281 लोगों की मौत हो चुकी है.  मौत के आंकड़े में आज केरल के 123 मामले बैकलॉग आंकड़े के तौर पर भी जुड़े हैं.

COVID Updates India: देशभर में कोरोनावायरस के 2528 नए मामले, 30,000 से नीचे आए ऐक्टिव केस
COVID Latest Cases India: पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 149 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है.
नई दिल्ली:

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल 2528 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में  कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 30 लाख, 4 हजार 05 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 149 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 16 हजार 281 लोगों की मौत हो चुकी है.  मौत के आंकड़े में आज केरल के 123 मामले बैकलॉग आंकड़े के तौर पर भी जुड़े हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर 30 हजार से नीचे आ गई है. फिलहाल देशभर में 29, 181 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं.  एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.07 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.73 फीसदी दर्ज की गई है.  पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 3997  मरीज ठीक हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 24 लाख, 58 हजार, 543 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.

भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 180.95 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट अब 0.40 फीसदी पर आ गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर अब 0.40 फीसदी हो गई है. अब तक देश में कुल 78.18 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.  पिछले 24 घंटों के अंदर 6,33,867 सैंपल की जांच की गई है.  

'पहले वैक्सीन फिर वैकेशन', अपने डूडल के जरिए अमूल ने दिया खास संदेख

मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 180.97 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. 

वीडियो: आज सुबह की सुर्खियां : 18 मार्च, 2022

लेखक के बारे में
img
परिमल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid 19, COVID Updates In India, Coronavirus, Latest Covid Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com