- महामारी की मार झेल रहे भारत को मिला यूके का साथ
- यूके की मेडिकल सहायता भारत पहुंची
- यूके ने भारत को दिए 1000 वेंटिलेटर और 3 ऑक्सीजन जनरेटर
महामारी (Corona Virus) के खिलाफ भारत की लड़ाई में यूनाइटेड किंगडम (UK) संकटमोचक साबित हुआ है. पुराने संबंधों को निभाते हुए यूके ने तीन ऑक्सीजन जनरेटर (Oxygen Generator) और 1,000 वेंटिलेटर (Ventilator) भेजे हैं. यूके से पहुंची मदद के बाद विदेश मंत्रालय (MEA) ने दोनों देशों के बीच "व्यापक रणनीतिक साझेदारी" को आगे बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया. यूके से मदद पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय ने आभार व्यक्त किया है और दोनों देशों के संबंध को आगे ले जाने की बात कही है.
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, "हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाते हुए यूके ने 3 ऑक्सीजन जनरेटर और 1,000 वेंटिलेटर की खेप भेजी है. प्रत्येक जनरेटर में 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट उत्पादन करने की क्षमता है, जो एक समय में 50 लोगों का इलाज करने के लिए पर्याप्त है. यूके की दोस्ती के लिए हम तहे दिल से आभारी हैं."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Read Also: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को ऑक्सीजन को लेकर कमेटी गठित करने का सुझाव दिया था : सूत्र
इससे पहले, ब्रिटिश उच्चायोग (BHC) ने कहा था कि इंडियन रेड क्रॉस अस्पतालों को यूके सहायता हस्तांतरित करने में मदद करेगा. यह घोषणा, पहले घोषित 200 वेंटिलेटर और 495 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के अलावा है, जिसे ब्रिटेन ने अप्रैल के अंत में भारत भेजा था. उच्चायोग ने कहा कि नवीनतम सहायता पैकेज को स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग द्वारा दिया गया है और यह पूरी तरह से विदेशी, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय द्वारा वित्त पोषित है.
यूके के विदेश सचिव डोमिनिक राब ने कहा था कि "यूके उत्तरी आयरलैंड से भारत में सरप्लस ऑक्सीजन जनरेटर भेज रहा है. यह जीवन रक्षक उपकरण कोविड के गंभीर मरीजों का उपचार कर रहे देश के अस्पतालों की मदद करेंगे.
Read Also: रिकॉर्ड 718 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर रवाना हुईं ऑक्सीजन एक्सप्रेस,यूपी-हरियाणा को सबसे बड़ी खेप
भारत वर्तमान में एक COVID-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा है. महामारी की दूसरी लहर ने देश के स्वास्थ्य तंत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है.
कोरोना का कहर, सिर्फ मई महीने में अब तक 34 हजार से ज्यादा मौतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं