विज्ञापन

शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाएं? पॉल्यूशन के बढ़ते लेवल की बीच अपनाएं ये 5 आदतें, बढ़ सकती हैं ऑक्सीजन की रफ्तार

दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर और ज्यादा बढ़ गया है, जिसकी वजह से फेफड़ों की कार्य क्षमता प्रभावित होने लगती है. यहां जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में जिससे ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर हो सके-

शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाएं? पॉल्यूशन के बढ़ते लेवल की बीच अपनाएं ये 5 आदतें, बढ़ सकती हैं ऑक्सीजन की रफ्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की सांसों पर असर डालना शुरू कर दिया है. हवा में मौजूद धूल, धुआं और हानिकारक कण लंग्स की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे शरीर तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे में सिर्फ मास्क लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ हेल्दी आदतें अपनाकर शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को बेहतर कर सकते हैं. इसकी जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल के जनरल मेडिसिन, सीनियर कंसल्टेंट डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से बातचीत की. यहां जानते हैं इस बढ़ते दूषित हवा के बीच अपने फेफड़ों को किस तरह से सुरक्षित रखें?

गहरी सांस लेने की करें प्रैक्टिस 

डॉक्टर कहते हैं कि पॉल्यूशन के कारण फेफड़ों पर दबाव बढ़ सकता है. रोजाना 10-15 मिनट डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से फेफड़ों की क्षमता बेहतर हो सकती है. इससे शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है और श्वसन तंत्र मजबूत बना रहता है.

रोजाना करें हल्की फिजिकल एक्टिविटी

डॉ. श्रीवास्तव का कहना है कि वॉकिंग, योग या हल्की एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. जब ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है, तो ऑक्सीजन पूरे शरीर के अंगों तक आसानी से पहुंच पाती है. हालांकि, ज्यादा प्रदूषण वाले समय में खुले में वर्कआउट करने से बचें.

डाइट में शामिल करें आयरन और विटामिन-सी

उनका कहना है कि हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाने का काम करता है. पालक, चुकंदर, अनार, दालें और हरी सब्जियां आयरन के अच्छे स्रोत मानी जाती हैं. वहीं, संतरा, आंवला और नींबू जैसे फूड्स विटामिन-सी देते हैं, जो आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं.

शरीर को रखें हाइड्रेट

पर्याप्त पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है और शरीर के टिश्यू तक ऑक्सीजन पहुंचने की प्रोसेस सुचारु रहती है. सर्दियों में लोग अक्सर पानी कम पीते हैं, लेकिन यह आदत ऑक्सीजन सप्लाई पर असर डाल सकती है.

घर के अंदर की हवा को रखें साफ

बाहर का पॉल्यूशन घर के अंदर भी पहुंच सकता है. ऐसे में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल, नियमित सफाई और स्नेक प्लांट, अरेका पाम जैसे इंडोर प्लांट्स लगाने से इनडोर एयर क्वालिटी बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें - दूषित हवा दिल के लिए खतरनाक, महिलाओं पर होता है ज्यादा असर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health, Lifestle, Oxygen Level
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com