विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2021

सुप्रीम कोर्ट में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस, जस्टिस एमआर शाह का पूरा स्‍टाफ कोरोना पॉजिटिव

जस्टिस शाह बेंच में जस्टिस डीवीई चंद्रचूड के साथ जस्टिस शाह हैं. इसके चलते बेंच की सुनवाई 10 मिनट के लिए रोकी गई.

सुप्रीम कोर्ट में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस, जस्टिस एमआर शाह का पूरा स्‍टाफ कोरोना पॉजिटिव
सु्प्रीम कोर्ट स्‍टाफ के कई सदस्‍य हाल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • जस्टिस शाह बेंच में जस्टिस डीवीई चंद्रचूड के साथ हैं
  • बेंच की सुनवाई 10 मिनट के लिए रोकनी पड़ी
  • सूत्रों के अनुसार, कई जजों के घरों में भी कोरोना के केस
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कोरोना के केसों (Corona cases) में बढ़ोत्‍तरी जारी है. जस्टिस एमआर शाह का सारा स्टाफ कोरोना पॉजेटिव पाया गया है. खुद जस्टिस शाह ने इसकी जानकारी सुनवाई के दौरान दी. जस्टिस शाह
 बेंच में जस्टिस डीवीई चंद्रचूड के साथ जस्टिस शाह हैं. इसके चलते बेंच की सुनवाई रोकी गई. सुप्रीम कोर्ट की ये बेंच अब दो बजे सुनवाई शुरू करेगी.जस्टिस चंद्रचूड ने सभी को बताया कि जस्टिस शाह फिलहाल घर के कुछ मुद्दों को देख रहे हैं, इसलिए दो बजे सुनवाई करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के कई जजों के घरों में कोरोना के केस पाए गए. देश की शीर्ष अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में भी कोरोना का कहर दिखाई दे रहा है. कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के 44 कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे.

कानूनी बिरादरी को वैक्‍सीन देने के लिए याचिका पर SC ने सभी HC में सुनवाई पर लगाई रोक

इसे देखते हुए शीर्ष न्यायालय के सभी जजों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये अपने घर से सुनवाई करने का निर्णय लिया था. सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डीवाई चंद्रचूड ने कहा था कि कोरोना महामारी के चलते शीर्ष न्यायालय में न्यायिक कामकाज प्रभावित नहीं होगा.

कोरोना वैक्सीन में धोखाधड़ी, कालाबाजारी के खिलाफ दायर याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

गौरतलब है कि देश में कोरोनावायरस का कहर रोज़ाना बढ़ता नज़र आ रहा है. गुरुवार को कोरोना संक्रमण के नए केसों ने 24 घंटे में 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 2,00,739  नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इन आंकड़ों के साथ ही भारत में अब तक दर्ज हुए कुल कोविड केसों की तादाद 1,40,74,564 हो गई है. इसके अलावा, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,038 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत भी हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,73,123 हो गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
COVID-19 Pandemic, Corona Cases, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com