दिल्ली (Delhi) की तीन जेलों (Jails) में 46 कैदी और 43 कर्मचारी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी संक्रमित कैदी और कर्मी पृथक-वास में हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.'' जेल अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक संक्रमित पाए गए 46 कैदियों में से 29 तिहाड़ और 17 मंडोली जेल के हैं. संक्रमित पाए गए 43 कर्मचारियों में से तिहाड़ के 25, रोहिणी जेल के 12 और मंडोली जेल के छह कर्मचारी हैं.
अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल परिसर में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कारागार डिस्पेंसरी को ‘कोविड देखभाल केन्द्र' में तब्दील कर दिया गया है. तिहाड़ में स्थापित एक ऑक्सीजन संयंत्र भी जल्द काम करना शुरू कर देगा. उन कैदियों के लिए कई ‘मेडिकल आइसोलेशन सेल' स्थापित किए गए हैं, जिनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं. वहीं, जिन मरीजों में संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं है, उनके लिए कारागार परिसर में ही अलग से ‘पृथकवास कक्ष' बनाए गए हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
दिल्ली पुलिस के 300 से ज्यादा कर्मचारी आए कोरोना संक्रमित
अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़ में 120 बिस्तरों का और मंडोली में 48 बिस्तरों का ‘कोविड देखभाल केन्द्र' बनाया गया है. जेल प्रशासन ने बताया कि कैदियों और कर्मचारियों की देखभाल के लिए उन्होंने चार समितियों का गठन किया है.
दिल्ली: मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने रोका तो व्यक्ति ने किया दुर्व्यवहार, चलाई गोली
अधिकारियों ने बताया कि जहां तक संभव हो कर्मचारी और कैदी सामाजिक दूरी बनाए रख रहे हैं. कैदियों को अधिकतर समय उनके वार्ड से बाहर नहीं आने दिया जा रहा और कोविड-19 संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.
दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर 5 हजार से अधिक लोगों पर जुर्माना, 1.25 करोड़ रुपये की हुई कमाई
आंकड़ों के अनुसार, सात जनवरी तक दिल्ली के तीन कारागार में कुल 18,528 कैदी थे. इनमें से तिहाड़ में 12,669, मंडोली में 4,018 और रोहिणी में 1,841 कैदी थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं