देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आए हैं. कोविड केसों में 65.7 प्रतिशत उछाल देखा गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 522,006 हो गई है. वहीं देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन 1,86,90,56,607 हुआ है. पिछले 24 घंटे में 17,23,733 कोरोना वैक्सीनेशन हुआ है. देश में वर्तमान में एक्टिव केस 12340 है. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1547 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 42513248 हो गई है. बता दें कि कल मंगलवार को 1,247 नए मामले सामने आए थे. रिकवरी दर वर्तमान में 98.76% है. डेली पॉजिटिवटी रेट 0.49% है. विकली पॉजिटिवटी रेट 0.38% है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
केन्द्र सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कहीं भी हो रहे प्रसार को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने और चिंता वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर पहले से ही कदम उठाने के सुझाव दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में दिल्ली और चार राज्यों को ‘‘जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन'' की पांच सूत्रीय रणनीति का पालन करने की सलाह दी. साथ ही पत्र में भीड़भाड़ वाले स्थान में मास्क पहनने पर विशेष जोर दिया गया.
पत्र में कहा गया, ‘‘यह आवश्यक है कि राज्य सख्त निगरानी बनाए रखें और कोरोना वायरस संक्रमण के कहीं भी हो रहे प्रसार को रोकने के लिए चिंता वाले स्थानों पर जरूरत पड़ने पर पहले ही कदम उठाएं.''उन्होंने पत्र में कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई अब तक कोविड के प्रबंधन में हासिल उपलब्धि को परास्त कर देगी. गौरतलब है कि इन राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताह में संक्रमण के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गयी.
यूपी से पकड़े गए दो पशु तस्कर, असम में 'उग्रवादी हमले' में मारे गए, चार पुलिसकर्मी घायल
नीतीश कुमार की "जल्दबाज़ी" के पीछे क्या राज है?
ये भी देखें-दिल्ली में कोरोना ने फिर चिंता बढ़ा दी, बचाव के लिए मास्क लगाना ही सेल्फ लॉकडाउन : डॉ एसके सरीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं